मंगलवार, 21 मार्च 2017

जीवन एक रोलर कोस्टर



                             जीवन एक रोलर कोस्टर है  | यहाँ चढ़ाई और ढलान दोनों हैं | अब ये आप के ऊपर है की आप  इस की सवारी करते समय बेचैन होकर चीखे या दोनों हाथ उठा कर आनंद लें | - अज्ञात 
                                 कभी आप रोलर कोस्टर  में बैठे हैं  | अगर नहीं तो आप को बता दूं की यह एक प्रकार का झूला है | जो बहुत ऊंचा होता है | जिसमें आप तेजी से ऊपर जाते हैं और उससे दोगुनी तेजी से नीचे आते हैं | अगर यह किसी एंगल पर फिट है तो आप पर नीचे आते समय tangent दिशा में इतना बल लगता है की आप को लगता है की आप तिरछे कहीं दूर जा कर गिरेंगे |
इतनी दूर की आप का परिवार भी आप को खोज नहीं पायेगा | परन्तु फिर नीचे आ कर आप ऊपर जाते हैं | नीचे गिरना कभी भी सुखद नहीं होता | न रोलर कोस्टर में , न जिंदगी में | फिर भी नीचे ऊपर का यह क्रम चलता रहता है , चलता रहेगा | क्या कभी आपने सोंचा है की ये आप के ऊपर है की नीचे आने  को आप किस तरह से लेते हैं | आप चाहें तो आँखें बंद कर के चीख सकते हैं | चाहें तो  रो सकते हैं या राम - राम कहते हुए वो समय काट सकते हैं | परन्तु एक तरीका और है ...जब आप ये जानते हुए की अभी आप को फिर ऊपर जाना है , उस वक्त का आनंद उठा सकते हैं | जीवन का रोलर कोस्टर कुछ और तोहफे भी देता है | यहाँ आप  लोगों की प्रतिक्रियाएं व् बदलता व्यवहार देख सकते हैं | नीचे उतरते हुए लोगों का दुःख महसूस कर सकते हैं फिर से ऊपर जाने के लिए संकल्पबद्ध हो सकते हैं और सब से बढ़कर जीवन को अप्स एंड  डाउन्स का पूरा मुक्कमल खेल मान कर आज में जी सकते हैं |
                               

                                              

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें